Categories: hindiUttarakhand

गंगा स्नान जा रहे लोगों की कार उत्तराखंड के बागेश्वर में नदी में गिरी, दो भाइयों समेत 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: उत्तराखंड में फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार के नदी में गिरने से दो भाईयों समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बागेश्वर-घरमघर मोटर मार्ग के भाटनीकोट कफलखेत के पास शनिवार की सुबह एक कार असंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई।इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में बने मॉर्चरी में रख दिया। कोतवाल भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , रीमा की ओर से ऑल्टो कार संख्या डीएल-2 सी- एएम-0169 में चार लोग सवार होकर बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़क गधेरे से रीमा की तरफ ग्राम भाटनीकोट के कफलखेत के पास कार असंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई।इस हादसे में नीरज कुमार उम्र 25, पिता हरीश राम जुनायल, चालक कमल प्रसाद उम्र 26, लक्ष्मण राम सनेती, दीपक आर्या उम्र 22, पिता हरीश राम तथा नीरज कुमार उम्र 25 पिता हरीश राम जुनायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मृतकों को नदी से बाहर निकाला और उये मॉर्चरी रखा है। सूचना के बाद ग्रामीण भी जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। ये लोग अपने गांव से बागनाथ मंदिर नहाने आ रहे थे इनके गांव में भंडारे का आयोजन भी था।सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी भी दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाड़ी में पूजा आदि का समान था। इससे लग रहा है कि वह गंगा स्नान को आ रहे थे। प्रथम दृष्टा हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। कार के परखचे उड़ गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

3 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

3 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

3 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

4 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

4 hours ago