मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला.
दिल्ली जा रहे थे कार सवारये हादसा मुरादाबाद मे दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुआ. सभी मृतक उत्तराखंड के नैनीताल एवं हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार कार इटों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली मे पीछे से जा घुसी. पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस सभी मृतकों एवं घायलों के परिजनों से बातचीत मे जुटी है. ये घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकडा मोड़ की है.
सहारनपुर के थाना अंबेहटा क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही.
जानकारी के अनुसार, गंगोह क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल शाकंभरी देवी मंदिर में भंडारा देने और दर्शन करने के लिए गया था. मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारा करने के बाद सभी श्रद्धालु बस से वापस अपने घर लौट रहे थे. जब बस थाना अंबेहटा क्षेत्र के गांव चापरचिड़ी के पास स्थित गैस गोदाम के नजदीक पहुंची, तभी सड़क किनारे सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी. अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों से गिरकर घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया.
20 से ज्यादा लोग घायलपुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सभी को उपचार के लिए नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा. हादसे में अंकित, मेनका और संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं कमलेश, सन्नी, उषा, राजबाला, रोहित, शगुन, सुरेंद्र और बालेश सहित 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं.
आजमगढ़- एयरबैग खुलने से बची जानजनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में हाफिजपुर चौराहे के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ब्रेजा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके साथ ही कार चला रहा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस चौकी घायल युवक को इलाज के लिए भिजवाया। इसके साथ ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुटी.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…