देहरादून। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। हाल ही में रोडरेज के दौरान फायरिंग में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत का मामला सामने आया था। ताजा घटना विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र की है, जहां देर रात वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार छात्रों ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी।
घटना में एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार में सवार चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अस्पताल में भर्ती है। सभी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चेकिंग के दौरान भागी तेज रफ्तार कार
कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली विकासनगर की संयुक्त टीम डाकपत्थर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरबर्टपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की काले रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक कार को तेज गति से डाकपत्थर पुल नंबर एक की ओर लेकर भाग निकला।
संदेह होने पर उपनिरीक्षक नौशाद अंसारी, कांस्टेबल लोकेन्द्र पंवार और कांस्टेबल राजेन्द्र बर्तवाल ने कार का पीछा किया। कार धनवंतरी चौक के पास रुकती दिखाई दी।
पुलिस से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी
जैसे ही पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए आगे बढ़े, कार सवार छात्रों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने कार को तेज रफ्तार से पीछे करते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दिया।
इस हमले में कांस्टेबल लोकेन्द्र पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति विपिन भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया। कांस्टेबल राजेन्द्र बर्तवाल बाल-बाल बच गए।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते दोबारा वाहन रोकने पर जान से मारने की धमकी दी।
बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
घटना के बाद पुलिस ने घायलों को लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायल सिपाही को देहरादून रेफर किया गया।
इस बीच पुलिस को बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर चालक सहित दो लोग सवार मिले। दुर्घटना में चालक गौरव चौधरी, निवासी डाकपत्थर, घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में पता चला कि कार में सवार तीन अन्य युवक दुर्घटना के बाद रास्ते में उतरकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Post Views: 1
Post navigation
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…