उत्तराखंडदुर्घटना
Share0
देहरादून, सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मैगी पॉइंट के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कार (संख्या BR 06DH 3402) में सवार दोनों युवक देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे, कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मैगी प्वाइंट के पास खाई में जा गिरा।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को स्ट्रेचर के माध्यम से घायल अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
*घायल युवकों की पहचान:-*1.अनुराग चौधरी पुत्र श्री केदार सिंह चौधरी उम्र 28 वर्ष, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज आमवाला देहरादून।2.नैतिक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी इंद्रेश बिहार ग्रेट नोएडा।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…