कोतवाली डालनवाला देहरादून
थाना डालनवाला द्वारा एक प्रेस नोट जारी मीडिया को अवगत करवाया गया कि आज आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में दिनांक 30.01.2024 से तैनात , पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं।दिनांक 8 फरवरी की रात्रि करीब 10-11 बजे भी चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है।उक्त आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है व आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया व आज आरक्षी द्वारा थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई ,उक्त शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज दिनाक- 10.02.2024 को मु0अ0सं0- 35/2024 धारा- 323/332/353/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है।
पूर्व में दिनांक 21/12/2022 को थाना डालनवाला तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक श्री नंद किशोर भट्ट द्वारा भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि* पंजीकृत कराया गया था।
Post Views: 17
Post navigation
my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Uttarakhand has set a target of becoming a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 6 Oct: Dehradun-born filmmaker Shariq Ali Khan’s debut film Grahan…
मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…