उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी पर मुकदमा दर्ज सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी पर
मुकदमा दर्ज सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी पर कोतवाली देहरादून में सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अजित नेगी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शेयर किया गया।
आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया। पुलिस ने शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध धारा 188, 417, 419, 469 और आईटी एक्ट व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भाजपा आईटी संयोजक की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध भ्रामक खबर पोस्ट करने और आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि इस मामले में भाजपा प्रदेश संयोजक संजय कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी। वहीं गरिमा मेहरा दसौनी ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

13 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago