हल्द्वानी – नैनीताल जिले के देवला तल्ला, पज्याला क्षेत्र में पुरानी सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दारमवाल पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरिंदर कुंजवाल सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी (धारा 420) का मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीन की रजिस्ट्री को लेकर सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि देवला तल्ला, पज्याला स्थित सरकारी भूमि को निजी बताते हुए उसकी रजिस्ट्री कराई गई। इस मामले की शिकायत किशनपुर गोलापुर निवासी रवि शंकर जोशी ने की थी।
इस पूरे प्रकरण की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दारमवाल का बयान
> “देवला तल्ला, पज्याला की जमीन हमने रजिस्ट्री से खरीदी है। जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, हम उसका सम्मान करेंगे। केस दर्ज होने की जानकारी नहीं थी।”
👉 पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का बयान
> “मेरे बेटे हरिंदर कुंजवाल ने रजिस्ट्री की थी। अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो न्यायालय का जो भी फैसला होगा, हम उसका सम्मान करेंगे।”
📌 जमीन खरीदने वालों की सूची
बताया जा रहा है कि इस भूमि की खरीद में भोलानाथ गार्डन निवासी चेतन रावत, घासमंडी निवासी अनिता गुप्ता , रामपुर रोड निवासी मीनाक्षी अग्रवाल, तल्ली बमोरी निवासी हरिंदर सिंह कुंजवाल, बंदोबस्ती निवासी वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा और नवाबी रोड निवासी अजय कुमार गुप्ता शामिल हैं।
इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Post Views: 7
Post navigation
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…