श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नाम बदलकर एक युवती से संपर्क करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने स्वयं को हिंदू नाम से परिचित कराते हुए युवती से बातचीत की और बाद में उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। आरोपित युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का निवासी है और वर्तमान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है। घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ आरोपित युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लखपत भंडारी का आरोप है कि युवक मुस्लिम समुदाय का है और हाल में श्रीनगर क्षेत्र में निवास कर रहा था। उसने इंटरनेट मीडिया पर नाम बदलकर युवती से संपर्क किया और बाद में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आरोप है कि युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। भंडारी ने कहा कि उनके पास युवक के खिलाफ सबूत भी मौजूद हैं।
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…