संदिग्ध हालात में तीन श्रमिकों की मौत मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज – पर्वतजन

त्यूणी तहसील अंतर्गत भूठ गांव में तीन श्रमिकों की कमरे में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच नियमित पुलिस को सौंप जाने की बात कही है।
जानकारी अनुसार तीनों श्रमिक प्रधान के मकान के निर्माण कार्य के लिए भूठ गांव गए थे, शुरू में कमरे में रसोई गैस के रिसाव से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब स्वजन की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि विवेचना नियमित थाना पुलिस को सौंपी जाएंगी।

राज मिस्त्री का काम करने वाले अपने दोनों पुत्रों व दामाद की हत्या की आशंका जताते हुए गांव डिरनाड निवासी -. केवलराम ने कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर एसडीएम प्रेमलाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने मीडिया को बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी।
तहसील प्रशासन को दी तहरीर में केवलराम ने कहा था कि उसके दोनों पुत्र प्रकाश व संजय और पटियूड निवासी उनके दामाद संदीप राज मिस्त्री का काम करते थे। तीनों भूठे गांव में प्रधान अमित राणा के यहां मकान का निर्माण करने गए थे। बताया कि
प्रधान ने उनके ठहरने की व्यवस्था गांव से कुछ दूर पुराने स्कूल भवन में की थी। 6 दिसंबर की शाम तीनों काम खत्म करने के बाद स्कूल के कमरे में खाना खाकर सो गए। रात करीब पौने एक बजे पुत्र ने स्वजन को फोन कर बताया बाहर से कोई व्यक्ति उन्हें डराने धमकाने ‘का प्रयास कर रहा है। इसलिए तीनों की एक साथ मौत संदेह उत्पन्न कर रही है। कमरे की चटकनी भी अंदर से बंद नहीं थी। मृतकों के मुंह से झाक-खून निकल रहा था और एक की बाजू टूटी हुई थी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago