देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में वृद्धा की हत्या का मामला, 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – myuttarakhandnews.com

खटीमा: खटीमा स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी स्थित एक मकान में वृद्धा की संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक आसपास लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। फुटेज में मिले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
दूसरी मंजिल पर मिला था खून से लथपथ शव
खटीमा नगर के देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में मकान की दूसरी मंजिल पर रह रही वृद्धा जानकी चंद (पत्नी स्व. हरीश चंद) का शव बुधवार देर रात खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तीन जांच टीमें गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन जांच टीमें गठित की हैं। जांच टीम में कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, उपनिरीक्षक किशोर पंत, अशोक कांडपाल, भूपेंद्र रंसवाल, ललित बिष्ट, जीवन चुफाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक पहुंची जांच
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरागों के आधार पर पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भी जांच के लिए रवाना हुई हैं।
स्थानीय स्तर पर भी पुराने अपराधियों, नशे के आदी व्यक्तियों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। मृतका के किरायेदार से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
बेटे ने दी तहरीर
मृतका के पुत्र प्रेम चंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

4 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

4 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

4 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

4 hours ago