रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक युवती ने तीन युवकों पर किडनैपिंग और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले उसे, उसकी सहेली और दो युवकों को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। रास्ते में दो लोग भाग निकले, लेकिन पीड़िता आरोपियों के कब्जे में रह गई।
रुद्रपुर कोतवाली के सीओ विभव सैनी के अनुसार पीड़िता सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती है। शनिवार रात वह अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चारों को रोककर जबरन अपने साथ गदरपुर की ओर ले जाने लगे।
चलती बाइक से कूदकर बचे दो लोग
शिकायत में कहा गया है कि रास्ते में मौका पाकर पीड़िता की सहेली और उसके साथ मौजूद एक युवक चलती बाइक से कूदकर भाग निकले। इसके बाद आरोपी पीड़िता और दूसरे युवक को लेकर आगे बढ़ गए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मौजूद युवक को उतार दिया और उसे गदरपुर की ओर ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार सुबह आरोपी उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस, गठित की टीमें
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…