भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर दून में दर्ज हुआ मुकदमा
अपने ही सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता और गाली गलौच करने का लगा आरोप
देहरादून। दून पुलिस ने तुरत फुरत एक्शन लेते हुए भाजपा नेता व खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया। चैंपियन पर अपने ही सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता और गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को रोशनाबाद हरिद्वार में तैनात आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव ने एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह 30 जनवरी से पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में तैनात है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज करते है। इतना ही नही जब उनके मन मुताबिक काम नही किया जाता है तो वे जान से मारने की धमकी तक दे देते है।
ऐसा ही कुछ उनके साथ 8फरवरी की रात को भी हुआ। शनिवार की रात प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर गोकुल प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी । और उन्हें राजकीय कार्य करने में भी व्यवधान पैदा किया है। बता दें कि आरक्षी गोकुल प्रसाद जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है। आरक्षी ने जनपद हरिद्वार के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया । साथ ही थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई।
गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2022 में भी थाना डालनवाला के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट ने भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था। चैंपियन ने 2016 में हरीश रावत सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…