Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: होमस्टे मालिक की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: नैनीताल में एक ‘होमस्टे’ मालिक की बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर एक सहायक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर, पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रसाद और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। जितेंद्र प्रसाद उधमसिंह नगर में तैनात है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि शनिवार रात जब उनकी बेटी अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी, तब पास के ही एक होमस्टे में ठहरे दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय दोनों पुलिसकर्मी नशे में थे। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया, उन्हें पास की पुलिस चौकी ले गए और तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। ये पुलिसकर्मी 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस समारोह के लिए उस इलाके में तैनात थे।
विरोध-प्रदर्शन के बाद, आरोपी पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे शराब के नशे में तो नहीं थे।
भवाली के थाना प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने कहा, ‘‘ दोनों पर छेड़छाड़ और कानून की अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।’’ मामले की जांच की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

7 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago