ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो सगे भाइयों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी दो युवक—गौरव सिंह और साहिल सिंह—पर आरोप है कि उन्होंने युवती को बहाने से दुबई ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताई गई है। उसका कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात दोनों भाइयों से हुई थी, उस समय वह ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा आवेदन की प्रक्रिया में थी।
आरोप है कि दुबई में दुष्कर्म के बाद उसे किसी को बताने पर धमकाया गया। इसके बाद युवती को दिल्ली बुलाकर होटल में दोबारा दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसएसपी कार्यालय पटियाला से मामला रुद्रपुर पुलिस कार्यालय को स्थानांतरित किया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Post Views: 1
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…