Mangalore town news : मंगलौर कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास से, लगभग एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले 13 सालों से मंगलौर कस्बे में रह रही थी, और अक्सर इधर-उधर घूमती दिखाई देती थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और महिला से पूछताछ की, लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह पैसे कहां से आए इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई।
महिला के इलाज के लिए सामाजिक कल्याण विभाग को किया गया सूचित
पुलिस ने फिलहाल नकदी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान और पैसों के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन ने महिला के इलाज और देखभाल के लिए सामाजिक कल्याण विभाग को सूचित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला 13 साल से कस्बे में रह रही है, और लोगों की मदद से अपना गुजारा करती है। अचानक उसके पास इतनी बड़ी राशि का मिलना सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
सिमरन बिंजोला
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…