गिरफ्तार प्रिंसिपल ने गार्ड,स्वीपर की नौकरी बरकरार रखने के लिए मांगी थी रिश्वत
घूसखोर प्रिंसिपल के आवास की तलाशी में सीबीआई को कई तथ्य हाथ लगे
हरिद्वार। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय विद्यालय, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार को तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ एक शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। प्रिंसिपल ने सुपरवाइजर के जरिये केंद्रीय विद्यालय, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार में नौकरी जारी रखने के लिए गार्ड, स्वीपर और गार्डनर जैसे संविदा कर्मियों से 10,000/- प्रति माह रिश्वत की मांग की थी।
आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए संविदा पर कार्यरत 8 श्रमिकों से 80,000/- रुपये की मांग की थी। लेकिन बातचीत के बाद 50,000-60,000/ में बात तय हुई। इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ 30,000/- रु.की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने गिरफ्तार प्रिंसिपल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली । कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…