देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में चली गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस प्रकरण में देर रात औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया है। मामला देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज हुआ है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।
यह मामला 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा है, जिसे यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित किया गया था। परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद राज्यभर में बवाल मच गया और युवाओं ने पारदर्शिता की मांग करते हुए 21 सितंबर की रात से देहरादून परेड ग्राउंड में धरना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि राज्य सरकार ने एकल जांच आयोग गठित किया था। बावजूद इसके, अभ्यर्थी सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर डटे रहे थे।
जिसके बाद 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद धरनास्थल पहुंचे और युवाओं से बातचीत के दौरान वहीं पर सीबीआई जांच की घोषणा की। अगले ही दिन शासन की ओर से जांच की औपचारिक सिफारिश केंद्र को भेज दी गई थी।
इसके बाद से राज्य पुलिस और सीबीआई के बीच लगातार समन्वय जारी था। डीओपीटी (कर्मचारी एवं प्रशिक्षण विभाग) से मंजूरी मिलने के बाद अब सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरुआत कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच करेगी ताकि दोषियों को सख्त सजा दी जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 minutes ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

38 minutes ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

2 hours ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

3 hours ago