सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर सड़क किनारे गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों उसे बेसुध हालत में सड़क पर छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद लौटे, युवक को हिलाकर देखा और फिर वहां से फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मारपीट और धक्का देने की घटना को युवक की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बावजूद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया गया। शिनाख्त नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना से जुड़ी अहम कड़ियां सामने आईं। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात करीब 10:56 बजे तीन व्यक्ति सड़क पर एक साथ जाते दिखाई दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने साथ चल रहे युवक को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से युवक सड़क किनारे गिर पड़ा।
 
इसके बाद धक्का देने वाले व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट की, जबकि तीसरा व्यक्ति पास में खड़ा दिखाई दिया। कुछ देर बाद दोनों युवक घायल साथी को वहीं छोड़कर चले गए। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय बाद दोनों दोबारा मौके पर लौटे और सड़क पर पड़े युवक को हिलाकर देखा। इसके बाद वे उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के साथ धक्का देने और मारपीट करने की घटना उसकी मौत से जुड़ी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 105 गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है, जबकि धारा 3(5) एक ही आशय से कई व्यक्तियों की ओर से किए गए कृत्य से जुड़ी है।
 
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

60 minutes ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

1 hour ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

1 hour ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

2 hours ago

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…

5 hours ago