केंद्र ने उत्तराखंड को आवंटित किया बिजली का विशिष्ट कोटा





150 मेगावाट के आवंटन से गर्मियों में सामान्य रहेगी बिजली आपूर्ति
मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर 30 जून 2024 तक के लिए हुआ विशिष्ट आवंटन
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है। यह विशिष्ट आवंटन 01 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक के लिए आवंटित किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 सितंबर 2023 को अक्टूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था।

इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से गर्मियों के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिए जाने का आग्रह किया था, जिसका लाभ राज्य को मिला है। 150 मेगावाट के इस विशिष्ट आवंटन से गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बिजली के इस विशिष्ट आवंटन के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago