गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

*गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी द्वारा स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्रों का परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने के उद्देश्य से गोपेश्वर महाविद्यालय में केंद्रीय मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है।सोमवार से शुरू हुए केंद्रीय मूल्यांकन में उपस्थित परीक्षकों की बैठक लेते हुए विश्वविद्यालय के मूल्यांकन पर्यवेक्षक एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमंत बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड शासन के दिशा निर्देशानुसार 30 जून तक समस्त कक्षाओं के परीक्षाफल घोषित किए जाने हैं इसलिए विश्वविद्यालय समयबद्ध मूल्यांकन के लिए प्रतिबद्ध है।वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि गोपेश्वर महाविद्यालय में संचालित केन्द्रीय मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर दी गई है एवं अन्य महाविद्यालयों से भी परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन प्रभारी डॉ अखिलेश कुकरेती ने कहा कि 27 मई से 10 जून तक सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य चलेगा।इस अवसर पर सहायक मूल्यांकन प्रभारी डॉ वंदना लोहनी, डॉ डीएस नेगी, डॉ राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

35 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago