Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात, रामनगर-देहरादून रेल सेवा को मिली स्वीकृति – myuttarakhandnews.com

देहरादून। केंद्र सरकार ने रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को भेजे पत्र में इस रेल सेवा को स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है।
सांसद बलूनी ने जनवरी में रेल मंत्री से मुलाकात में रामनगर-देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था।गढ़वाल सांसद बलूनी ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार लगातार सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाती रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामनगर-देहरादून रेल सेवा को मिली स्वीकृतिराज्य में रेल नेटवर्क का निरंतर विस्तार हो रहा है और नई सेवाओं से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, कोटद्वार से नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून से लखनऊ के लिए ‘वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं भी प्रदेश को मिल चुकी हैं।
सांसद बलूनी ने कहा कि रामनगर-देहरादून रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा, खर्च में कमी आएगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने इसे उत्तराखंड के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

53 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

53 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

1 hour ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

2 hours ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

2 hours ago