चकराता : चकराता क्षेत्र में 10 अप्रैल 2025 को एक कथित शिक्षक ने एक बालिका के साथ बलात्कार किया ।मामला स्थानीय पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया गया जिस कारण मामला लेट से पुलिस के पास दर्ज हुआ ।
बताया जा रहा की पीड़ित बालिका दलित परिवार से है जो कि वर्षों से पियाराम जोशी नामक के एक व्यक्ति के सेब के बगीचों में कार्य करते है ।पियाराम जोशी क्षेत्र के ही एक स्कूल में शिक्षक के रूप में तैनात बताया जा रहा है ।बालिका के भाई ने बताया कि 9 अप्रेल शिक्षक ने उसे अपने सेब के बगीचों में निराई गुड़ाई व मेंड़ लगाने हेतु बुलाया ,जिस पर उसने 10अप्रैल 2025 को अपनी बहन को भेज दिया ।
वहाँ शिक्षक ने बच्ची छेड़खानी शुरू की और मारपीट कर जबर्दस्ती बलात्कार किया ।
शिक्षक द्वार किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे बालिका डर गयी व उसने जहर खा आत्महत्या की कोशिश की ।
बालिका को देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । उक्त व्यक्ति द्वारा अपना रसूख दिखाते हुए पंचायत के माध्यम से मामला दबाने की कोशिश की ।व पंचायत के माध्यम से पैसा दे कर मामला रफादफा करने की कोशिश की गयी ।
बालिका ने परिजनों ने आरोप लगाया है पूर्व में भी उक्त शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 5 की बच्ची से भी दुष्कर्म किया था, व उस समय भी पंचायत के हस्तक्षेप के कारण मात्र 25000रु देकर शिक्षक ने मामला रफादफा करवा दिया था ।” हालाँकि उत्तराखंड हलचल उक्त घटना की पुष्टि नहीं करता , परन्तु यदि बालिका के परिजनों द्वारा इतना गम्भीर आरोप लगाया गया है तो पंचायत की भूमिका भी कटघरे में आती है । ”
बालिका की सगाई भी होने वाली है लेकिन इस प्रकार की घटना से उसका रिश्ता भी प्रभावित हो रहा है ।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है परंतु अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।पुलिस के अनुसार मामले में पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है , इस संबंध में कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार महिला दारोगा मामले की जांच कर रही है ।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: The Book “Jayaprakash Narayan: The People’s Leader” by…