मजदूरों के सत्यापन में लापरवाही, प्रबंधक पर चालानी कार्यवाही – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*मजदूरों के सत्यापन में लापरवाही, प्रबंधक पर चालानी कार्यवाही*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )प्रचलित सत्यापन अभियान के तहत थाना गोपेश्वर ने केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत 15 मजदूरों के सत्यापन न किए जाने पर प्रबंधक के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है।प्रबंधक संतोष सिंह पुत्र चन्द्र सिंह, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवास वृद्धा आश्रम बाईपास रोड, गोपेश्वर) ने अपने यहां काम कर रहे 15 मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना गोपेश्वर की टीम ने पुलिस अधिनियम की धारा 51(1)/83 के तहत उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की।यह कार्यवाही क्षेत्र में चल रहे सत्यापन अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराधों को रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियानों का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी प्रतिष्ठानों में काम कर रहे मजदूरों का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

2 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

23 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

44 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago