जनपद चमोली :जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता से लौट रहे राइका रडुवा के छात्राओ का वाहन गोपेश्वर – पोखरी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त !! – myuttarakhandnews.com

पोखरी (जनपद चमोली)- 09 अक्टूबर 2025 बुधवार को जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता से लौट रहे राइका रडुवा के छात्राओ का वाहन गोपेश्वर- पोखरी मार्ग पर सलना के पास अनियंत्रित हो गया ।घटना रात्रि 10 बजे की बतायी जा रही है,जब वाहन सड़क से करीबन 45 मीटर नीचे खाई में गिर गया ।
घटना में वाहन सवार चालक व कालेज के अध्यापक सहित 06छात्राएं घायल हो गये, घायलो को स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखरी लाया गया।
घायलों में चालक जयपाल पुत्र शिवलाल उम्र 43 वर्ष, अध्यापक कमलेश कुमार पुत्र आनंद राम उम्र 43 वर्ष निवासी गैरसैणछात्रा कु. दिया पुत्री देवेन्द्र बर्त्वाल उम्र 17 वर्ष ग्राम डुंगर,
कु0 आरुषि पुत्री देवेन्द्र सिंह उम्र 16वर्ष ग्राम डुंगर,कु0 अनामिका पुत्री संजय सिंह उम्र 15 वर्ष ग्राम डुंगर,कु0 आंचल पुत्री चैन सिंह उम्र 16वर्ष ग्राम कांडई,कु0 पूर्वांशी पुत्री महिपाल सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम तोणजी सभी राइका रडुवा की छात्राएं शामिल है।
सीएचसी पोखरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रियम ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों की स्थित को देखते हुऐ सभी घायलो में से कुछ को रात में ही श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। शेष अन्य को गुरुबार सुबह को रेफर किया गया है।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks