Chamoli news : बदरीनाथ के पास कंचन गंगा नाले के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की खबर ने तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा- तफरी मचा दी। अचानक इस हिमखंड के टूटने से इलाके में बर्फ और मलबे का बहाव देखने को मिला। इस बीच राहत भरी खबर रही कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन और बदरीनाथ पुलिस ने बताया कि ग्लेशियर टूटने से कंचन गंगा का जलस्तर कुछ समय के लिए बढ़ गया, जिससे लोगों में भय का माहौल बना। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। ग्लेशियर टूटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
बदरीनाथ यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू
कुछ देर तक लोगों को लगा जैसे पहाड़ दरक गया हो। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा गया है, ताकि ग्लेशियर टूटने के कारणों और संभावित प्रभावों का अध्ययन किया जा सके। प्रारंभिक अनुमान है कि मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में वृद्धि के कारण यह ग्लेशियर खिसका होगा। तो वहीं इस बीच बदरीनाथ यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू है, और किसी प्रकार की रुकावट की सूचना नहीं है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
सिमरन बिंजोला
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …