Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चमोली पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share1

Advertisement

*चमोली जिला पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिला पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू। दो माह से ठेकेदारों की पेमेंट और जिला पंचायत के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने से आक्रोशित जिला पंचायत सदस्यों ने सदन में ही धरना शुरू कर दिया।सदस्यों ने जिलाधिकारी और सीडीओ के बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सदस्यों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर सीडीओ अभिनव शाह पहुंचे। उन्होंने बुधवार तक पेमेंट की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।वहीं, सदस्य अवतार पुंडीर ने कहा कि दो माह से जिला पंचायत के तहत निर्माण कार्यों के पेमेंट नहीं हो पाया है। जिला पंचायत में नियमित ईएमई और सहायक अभियंता की तैनाती नहीं है, जिससे जिला पंचायत के काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। शीघ्र समस्या के समाधान की मांग उठाई।

Share1

Exit mobile version