Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चमोली : नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर चमोली की जनता उतरी सड़कों पर – myuttarakhandnews.com

चमोली : थराली में समुदाय विशेष के नाईं ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया वीडियो वायरल
चमोली (थराली) : विशेष समुदाय के नाई द्वारा नाबालिग युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने से जनपद चमोली में एक बार जनता में आक्रोश है । पिछले माह भी जनपद चमोली के ही नन्दानगर में एक विशेष समुदाय के नाई ने एक नाबालिग से छेड़खानी की थी जिस मामले में भी नन्दानगर में भारी बवाल हुआ था ।
चमोली गढ़वाल :15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
वहीं थराली में हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों ने विरोध में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे ।क्षेत्र में तनाव बना हुआ है,पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुबह फ्लैग मार्च भी निकाला गया व सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की गई। जिससे की थराली का माहौल खराब ना हो।

सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम संगठन धरना प्रदर्शन दुकान बंद करने की बात कर रहे थे,वहीं आज सुबह से ही विरोध के चलते सभी दुकानें बन्द रही।तमाम संगठन के लोगों ने आरोपी को पड़कर फांसी की सजा दिलाने की मांग लगातार की है , प्रदर्शनकारियों ने थराली देवाल तिराहे पर कई घंटे से हाईवे जाम कर रखा ।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दूर दराज क्षेत्र से लोगों के साथ , हिंदू संगठन, आरएसएस ,कॉलेज की छात्रा और महिलाएं भी शामिल हुई ।

Post Views: 9

Post navigation

Exit mobile version