CHAMOLI NEWS : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है। देर रात से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे चारों ओर सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में पहाड़ों की चोटियां पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के कारण यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों ने अद्भुत नजारा कैमरे में कैद किया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, निचले इलाकों में तापमान में गिरावट के चलते सर्दी बढ़ने के आसार हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उत्तराखंड की वादियों की खूबसूरती चार गुना बढ़ी
बर्फबारी के चलते कई जगहों पर मार्ग फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। बर्फ की इस पहली परत ने जहां ठंड बढ़ाई है, वहीं उत्तराखंड की वादियों की खूबसूरती भी चार गुना बढ़ा दी है। बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में बर्फ को देखकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। हर कोई इस मनमोहक दृश्य को कैमरे में कैद करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बीच ठंड बढ़ने से पर्यटकों को थोड़ी समस्याएं तो आ रही है, लेकिन इस मनमोहक दृश्य के सामने उन्हें और कुछ नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल सभी को सावधानी से यात्रा पड़ावों पर रहने की हिदायत भी दी जा रही है।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…