देहरादून। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज (यू.पी.ई.एस.) के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उच्च शिक्षा एवम् समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। डाॅ सुनील राय ने स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य सेवओं के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ सुनील राय को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर कई प्रोजक्ट्स पर काम करेगा। इसका सीधा लाभ राज्य के छात्र-छात्राओं एवम् शोधार्थियों को मिलेगा। एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को एक दूसरे के संस्थानों में हो रहे आधुनिक शोध एवम् अनुसंधानों को जानने समझने का भी अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर डाॅ सुनील राय ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…