चण्डी देवी मंदिर- आस्था, सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक– महंत भवानी नंदन गिरी

हरिद्वार। माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सेवा और समाजहित के कार्य ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। महंत भवानी नंदन गिरी ने कहा कि ट्रस्ट न केवल अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और सामाजिक-धार्मिक सेवा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
महंत ने बताया कि ट्रस्ट लंबे समय से जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने और मंदिर को शुचितापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, “माँ के मंदिर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है। हमारा उद्देश्य मंदिर को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना है।”
श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएंट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आधुनिक शौचालय, विश्राम स्थल, भीड़ प्रबंधन, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं सहित नियमित निःशुल्क भंडारा और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही धर्मशाला का विस्तार भी किया जा रहा है।
सामाजिक सेवा में भी अग्रणीमहंत भवानी नंदन गिरी ने बताया कि ट्रस्ट केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों को शैक्षिक सहयोग, सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण और आपदा राहत जैसी सामाजिक सेवाएं भी कर रहा है।
पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्यमहंत ने बताया कि ट्रस्ट ने अपने 1 माह 17 दिन के कार्यकाल में लगभग 42 लाख रुपये बैंक में जमा कराए हैं। “हर रुपये का उपयोग भक्तों के कल्याण और मंदिर के विकास में किया जा रहा है। ट्रस्ट की असली पहचान पारदर्शिता और सेवा है।”
प्रशासन और पुलिस को धन्यवादमहंत ने मंदिर की सुरक्षा और विकास में प्रशासन और पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “डीएम मयूर दीक्षित के मंदिर के प्रति विशेष लगाव और दूरदर्शिता तथा एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मंदिर परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना ऐतिहासिक कदम है।”
महंत भवानी नंदन गिरी ने भक्तों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा, “हमारा हर कार्य माँ चण्डी देवी के आशीर्वाद और भक्तों के विश्वास पर आधारित है। मंदिर की गरिमा बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट – आस्था, सेवा और पारदर्शिता का अडिग प्रहरी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

19 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

45 minutes ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

3 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

3 hours ago