Categories: hindiUttarakhand

न्यू ईयर के पहले ही कोहराम, चमोली-औली मार्ग पर कारों का 5 किलोमीटर लंबा जाम, बर्फबारी में फंसे पर्यटक – Uttarakhand

Chaos before New Year, 5 km long traffic jam of cars on Chamoli-Auli road, tourists stranded in snowfallइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: चमोली के जोशीमठ-औली मार्ग पर भारी जाम लग गया है. करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हैं. बताया गया कि न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर बड़ी तादाद में पर्यटक आने से जाम लग गया. वहीं, जोशीमठ से औली सड़क मार्ग पर बर्फबारी और पाला पड़ने से सड़क पर भारी फिसलन हो रही है. इससे वाहनों को चलाने में मुश्किल हो रही है. यही कारण है कि जोशीमठ-औली मार्ग पर भारी जाम लग गया है. पर्यटकों की भारी भीड़ देखकर जिला प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए हैं.होटल और रेस्‍तरां भी फुलबता दें कि जोशीमठ और औली में होटलों और रेस्तरां में भी भारी भीड़ हो गई है. पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. प्रशासन ने जाम को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं. पुलिस और यातायात पुलिस के जवान जाम वाले स्थानों पर तैनात किए गए हैं, ताकि यातायात को सुचारु रूप से चलाया जा सके. पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए धैर्य रखें और यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों को सावधानी से चलाएं और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें. जाम खुलवाने की पूरी कोशिश की जा रही है.देशभर से पर्यटक पहुंच रहेजिला प्रशासन का कहना है कि औली में देशभर के पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं. इससे जोशीमठ से औली की तरफ आने वाले पर्यटकों के वाहनों से सड़क संकरी हो गई और लंबा जाम लग गया. सड़क के किनारे पर बर्फ जमी होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…

5 hours ago

Rain and snowfall in high-altitude areas likely in Uttarakhand from October 14 to 16 | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is set to take a turn once again in the coming…

6 hours ago

वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती

पहले चरण का अभियान सफल, वैज्ञानिक दल लौटा; हर दो घंटे में डैशबोर्ड पर पहुंचेगा…

6 hours ago