चारधाम विशेष : अब नहीं ले जा सकेंगे मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और केमरा ! अन्य नियम भी होंगे सख्ती से लागू : – myuttarakhandnews.com







चारधाम विशेष : अब नहीं ले जा सकेंगे मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और केमरा ! अन्य नियम भी होंगे सख्ती से लागू : – myuttarakhandnews.com







Skip to content









उत्तराखंड : 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा इस वर्ष भी पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आरही है ।लेकिन इस साल शुरुआत से ही चारधाम यात्रा पर स्थानीय लोगों की नाराजगी सामने आरही है ।जहाँ एक ओर केदारनाथ जैसे मंदिर जो कि सेंसटिव जोन के अंतर्गत आने वाले प्राकृतिक क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आये विभिन्न प्रकार के बैंडो जो कि कानफोड़ू संगीत बजा रहे थे उन पर विभिन्न माध्यमों से स्थानीय जागरूक नागरिकों द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया ।साथ ही मंदिर परिसर के पुजारी द्वारा भी समुख आकर विरोध जताया गया ।वहीं यमुनोत्री गंगोत्री में भी 5दिनों में रिकॉर्डतोड़ भीड़ को देखते हुए उत्तरकाशी प्रशासन को भी काफी मकसद करनी पड़ी ।इन्ही सभी समस्या और चारों धामो में पंजीकृत संख्या से दोगुने भीड़ पंहुचने के संबंध में आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बयान दिया है कि अभी तक राज्य में चारधाम यात्रा के सम्बंध में जो छूट मिल रही थी उसको ले कर सभी जिलों में अब नियम सख्त कर दिये गये है । जिसके सम्बंध में देश के अन्य राज्यो के मुख्य सचिवों को भी पत्र लिख कर अवगत करवा दिया गया है ।उंनका कहना है कि विभिन्न जिलों के चेक पोस्ट पर अब पूरी चेकिंग होगी यदि कोई वाहन या कोई यात्री बिना पंजीकरण के पाया जाता है तो उसे वहीं से लौटा दिया जायेगा ।उंनका कहना है कि धामों में ज्यादा भीड़ केमरा ,फोन और रील बनाने वालों के कारण भी बढ़ रही है क्योंकि कुछ लोग रील बनाने के लिये मंदिर प्रांगणों में आवश्यक रुकते है । इसलिए चारों धामो में 200 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन केमरा ले जाने पर रोक लगाई गयी है । हालकी उनके इस बयान पर भी शोषलमीडिया पर जमकर सवाल उठ रहे हैं लोगों का पूछना है कि क्या चारधामों में vip दर्शन और vip के मंदिरों के गर्भगृह तक केमरा ले जाने पर रोक लगेगी ??राधा रतूड़ी ने कहा कि यात्री उसी दिन अपनी यात्रा करें जब उंनका पंजीकरण हो , साथ ही पंजीकरण में अपनी स्वास्थ संबंधित जानकारी भी दें ।

Post Views: 9

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago