जनपद उत्तरकाशी :जनपद उत्तरकाशी में भारी बारिश देखने को मिल रही है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4-5 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर लेवर कैम्प भू-स्खलन की चपेट मे आ गया, कैम्प मे 19 श्रमिक स्टे कर रहे थे, जिनमें 10 श्रमिक सुरक्षित हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। 9 लापता लोगों की सर्चिंग हेतु रेस्क्यू कार्य चल रहा है।
पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।इस स्थान पर यमुनोत्री हाइवे का 10-12 मीटर हिस्सा भी वास आउट हो गया है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है।वहीँ जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, कुथनौर, जर्ज़र गाड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा के पास बाधित है।
सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…