ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए शासन ने चारधाम यात्रा को 1 सितंबर से 5 सितंबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब मौसम में सुधार और मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा को 6 सितंबर 2025 से दोबारा शुरू कर दिया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर को जारी पत्र संख्या 783/SEOC/73/IMD (2015) में राज्य के चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी ज़िलों में भारी वर्षा के चलते जलभराव की आशंका जताई गई थी। इसी के मद्देनजर चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 से 5 सितंबर तक यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
अब यात्रा बहाल, ज़िलाधिकारियों को दी गई स्थानीय निर्णय की छूट
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 6 सितंबर 2025 से यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा पुनः आरंभ हो गई है। साथ ही, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के जिलाधिकारियों को स्थानीय मौसम और स्थिति के अनुसार यात्रा को रोकने या चालू रखने का अधिकार भी दिया गया है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…