Categories: hindiUttarakhand

Chardham Yatra: चार धाम यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें, गंगोत्री और यमुनोत्री रात 8 के बाद नहीं जा सकेंगे वाहन, जान लें यह नए नियम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: चारधाम यात्रा पर जाना चाहते हैं. तो यह आपके लिए सबसे जरूरी खबर है. उत्तराकाशी पुलिस ने यात्रा को लेकर विशेष कार्य योजना (एसओपी) जारी किया है. इसके मुताबिक अब रात 8 बजे के बाद किसी भी वाहन को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम नहीं जाने दिया जाएगा. तो वहीं रात 11 बजे के बाद यात्रा प्रतिबंधित रहेगी. वहीं, शाम 5 बजे बाद कोई भी यात्री जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए नहीं जा पाएगा.उत्तरकाशी एसपी अर्पण यदुवंशी के आदेश अनुसार चार धाम यात्रा के लिए एसओपी जारी की गई है. इसके मुताबिक यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात 8 बजे के बाद डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, खरादी, पालीगाड से आगे जाने नहीं दिया जाएगा. तो वहीं, गंगोत्री धाम जाने वाले वाहन रात 8 बजे बाद नगुण, उत्तरकाशी शहर, हीना, भटवाड़ी और गंगनानी से आगे नहीं जा सकेंगे.यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह 4 बजे से ही जा सकेंगे. तो शाम 5 बजे के बाद कोई भी पैदल मार्ग पर नहीं जा सकेगा. यमुनोत्री धाम में पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े और खच्चरों की संख्या भी निर्धारित की गई है. घोड़े-खच्चर और डण्डी संचालक जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक जाएंगे. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है. जानकीचट्टी से यमुनोत्री और यमुनोत्री से जानकीचट्टी तक सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक ही घोड़े-खच्चर चलेंगे. इस दौरान 800 घोड़े-खच्चर चलेंगे.केदारनाथ धाम से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री ,बद्रीनाथ धाम में इस साल रिकार्ड तोड़ तीर्थ यात्री पहुंचे हैं. 10 दिन के भीतर ही लगभग 7 लाख से अधिक तीर्थ यात्री चारों धाम की यात्रा कर चुके हैं. तो वहीं एक सप्ताह के भीतर बद्रीनाथ धाम में डेढ़ लाख से अधिक तीर्थ यात्रा दर्शन कर चुके हैं. हर दिन 15 से 20000 तीर्थ यात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस के अधिकारी भी व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुड़े हुए हैं. उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार धरातल पर उतारकर पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्था बना रहे हैं. डीजीपी का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रा रूट पर नया ट्रैफिक प्लान बनाने की भी आवश्यकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

6 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

28 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

50 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

1 hour ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 hour ago