Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

चारधाम यात्रा : यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर भारी भू-स्खलन/स्लाईडिंग !राहत बचाव कार्य लगातार जारी – myuttarakhandnews.com

आज दिनांक 23 जून 2025 जनपद उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर शाम करीब 4 बजे भैरव मन्दिर के निकटजानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगेनौ कैंची पर भारी भू-स्खलन/स्लाईडिंग हुआ ,बताया जा रहा है कि भू स्खलन की चपेट में 2 से 3यात्री आ गये है ।पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।बताया जा रहा एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा चुका है ,अन्य को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है ।
पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version