Categories: hindiUttarakhand

चार्टर्ड एकाउंटेंट ने कपंनी से हड़पे 32 लाख हड़पे, देहरादून में ठगी करने को चली यह चाल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। देहरादून में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट पर 32 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोविड काल में केंद्र की ईपीएफ स्कीम में यह फर्जीवाड़ा किया गया। मामले में कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। बसंत विहार थाना इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।सनराइज सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक विकास कुमार निवासी नेहरू कॉलोनी ने कोर्ट में अपील की। आरोप चार्टर्ड एकाउंटेंट मोहित शर्मा निवासी डबुआ कॉलोनी, एनआईटी, फरीदाबाद, हरियाणा पर लगाया। विकास ने कहा कि उन्होंने 2018 में श्रीरामपुरम, गोविंदगढ़, कांवली रोड दून में सनराइज सिक्योरिटी नाम से एजेंसी शुरू की थी।इसके लिए मोहित शर्मा को 2019 में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में रखा। आरोप है कि कोविड काल के दौरान केंद्र सरकार की प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) स्कीम का दुरुपयोग करते हुए मोहित शर्मा ने एजेंसी के रिकॉर्ड में 900 कर्मचारियों को दर्शाया। वास्तव में वहां केवल तीन कर्मचारी कार्यरत थे।जिनका वेतन एजेंसी संचालक दे रहा था। जुलाई 2022 में ईपीएफ विभाग से नोटिस मिलने पर खुलासा हुआ कि 900 कर्मचारियों में से 239 का ईपीएफ निकाला गया। इस तरह 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मोहित शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन रिसीव नहीं किया।मोहित ने उनकी एजेंसी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और डुप्लीकेट मोहर बनाकर धोखाधड़ी की। इसके अलावा डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के दुरुपयोग और जीएसटी में 70 हजार रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने का भी आरोप है। मोहित शर्मा ने सरकारी फीस के नाम पर उनसे अतिरिक्त रकम भी वसूली और ओटीपी के जरिए पोर्टल पर अनधिकृत गतिविधियां कीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago