चारधाम यात्रा में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का चमोली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने वाला यह गिरोह अब बद्रीनाथ में वारदात की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही बद्रीनाथ पुलिस और एंटी थेफ्ट स्क्वाड ने घेराबंदी कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत के 13 हाई-एंड मोबाइल फोन, 58 हजार 860 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल दो लग्जरी वाहनों को बरामद किया है।
चारधाम यात्रा में इन दिनों लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर यह गिरोह मंदिर परिसर और स्नान घाटों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं का ध्यान भटकाकर उनके मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर रहा था। थाना बद्रीनाथ पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग यात्रा मार्ग में सक्रिय हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर विशेष एंटी थेफ्ट स्क्वाड का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए।
बरामद मोबाइलों में —
07 iPhone
03 Samsung S24 Ultra
01 OnePlus 10R
01 Redmi Note 13
01 Realme 13 Pro
शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से 58,860 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही KIA और Tata Nexon कार को भी सीज कर दिया है।
केदारनाथ से चोरी कर बद्रीनाथ पहुंचे थे आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद मोबाइल फोन केदारनाथ धाम से चोरी किए गए थे। बरामद मोबाइलों में एक iPhone 15 Pro Max ऐसा भी मिला, जिसकी चोरी का मुकदमा थाना सोनप्रयाग में दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद यह गिरोह बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने पंजाब और राजस्थान के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें कृष्ण कुमार निवासी भटिंडा पंजाब,
सुनील कुमार निवासी भरतपुर राजस्थान, ललित कुमार निवासी अलवर राजस्थान शामिल हैं।
चमोली पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सहायता केंद्र को दें। पुलिस ने यह भी कहा है कि जिन श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन खोए हैं, वे अपने फोन के बिल, बॉक्स या अन्य वैध दस्तावेजों के साथ थाना सोनप्रयाग या कोतवाली बद्रीनाथ में संपर्क कर सकते हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल संबंधित व्यक्ति को सौंप दिए जाएंगे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

6 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

8 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

14 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago