देहरादून, । पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में राज प्लाजा एसोसिएशन के तत्वावधान में छोले एवं मीठे पानी की छबील लंगर सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर संगत ने “तेरा किया मीठा लागे, हर नाम पदारथ नानक मांगे” का स्मरण करते हुए गुरु अर्जन देव जी के त्याग, सेवा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, मानवता और धार्मिक सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने सत्य और मानव कल्याण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरी मानवता को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
अभिनव थापर ने कहा कि छबील एवं लंगर की परंपरा केवल सेवा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, एकता और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त संदेश भी देती है। उन्होंने नागरिकों से गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलकर सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को छबील एवं लंगर वितरित किया गया। संगत ने गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बलदेव सिंह, हरदीप सिंह, अशोक नारंग, नवीन कटारिया, तरुण कुमार, नवकरण सिंह सहित राज प्लाजा एसोसिएशन के अनेक सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…