छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैयारियां की हैं। भगदड़ की आशंका को देखते हुए घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी करने पर सख्त रोक लगाई गई है। प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी और नेहरू कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पूजा के लिए सात नई पार्किंग तय की गई हैं, जहां से श्रद्धालु घाटों तक पहुंच सकेंगे। पुलिस ने गलत स्थान पर वाहन पार्क करने पर ₹1200 का चालान करते हुए दो क्रेन की व्यवस्था भी की है। 27 और 28 अक्तूबर को प्रभावी इस ट्रैफिक प्लान के तहत अधिकारियों और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था
छठ पूजा के दौरान भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दून पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। सहसपुर-विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंघनीवाला तिराहा और धूलकोट मार्ग से जाएंगे, जबकि नंदा की चौकी में पूजा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए रांघडवाला तिराहा और प्रेमनगर चौक से आने का मार्ग तय किया गया है। बिधोली, सुद्धोवाला और प्रेमनगर मार्गों पर दिशा परिवर्तन किया गया है ताकि यातायात सुचारू रहे। भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विवि के पास, नंदा की चौकी पेट्रोल पंप, आसन नदी पट, मालदेवता रोड और चंद्रबनी हाट बाजार मैदान समेत कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…
Kainchi Dham News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर बढ़ी भीड़,…
जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…