Chhath Puja : छठ पूजा को लेकर प्रशासन हुई सख्त | HNN 24×7

Chhath Puja : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा एक आस्था और शुद्धता से जुड़ा पर्व है, जिसमें शोरगुल या ध्वनि प्रदूषण का कोई स्थान नहीं है। इसलिए घाटों के आसपास डीजे, लाउडस्पीकर या आतिशबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है।
छठ पर्व की गरिमा बनाए रखें
 

एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। तो वहीं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे छठ पर्व की गरिमा बनाए रखें, धार्मिक अनुष्ठान, शांति और स्वच्छता के साथ छठ पूजा को संपन्न करें, और नियमों का पालन करें। ताकि सभी सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें। 27 और 28 अक्तूबर के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

12 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

12 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

13 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

13 hours ago