चिलचिलाती गर्मी से छत्तीसगढ़ को फिलहाल राहत नहीं, कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार – Uttarakhand

Chhattisgarh is not getting any relief from the scorching heat, mercury has crossed 43 degrees in many districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Raipur me Mausam: भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं गर्मी सितम कर रहा है, तो कहीं लोगों को बारिश से राहत भी मिल रही है. लेकिन, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग (Weather Department) के जारी आंकड़ों की मानें, तो राजधानी रायपुर (Raipur) समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है.अधिक गर्मी और लू का असरमौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं. रायपुर के तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है. माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है. बिलासपुर का तापमान 43.4 डिग्री जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया.बारिश के आसार नहींछत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. पेंड्रा रोड का तापमान 42.7 डिग्री जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है. अंबिकापुर 40.8 डिग्री दुर्गा 42.6 डिग्री और प्रदेश में सबसे कम तापमान जगदलपुर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया है. रायपुर का तापमान 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago