मुख्य विकास अधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

*मुख्य विकास अधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में क्रियान्वित परियोजनाओं, सभी निकायों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा गंगा एवं इसकी सहायक नदियों को साफ स्वच्छ रखनेे को लेकर चर्चा की गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने सीवरेज शोधन सयंत्रों के कार्य प्रदर्शन की नियमित निगरानी हेतु जल निगम एवं जल संस्थान को समिति गठित करने के निर्देश दिए। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम को अवशेष इन चारों एसटीपी का सेफ्टी ऑडिट कराते हुए जल संस्थान को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजकीय निर्माण निगम को मिनी औद्योगिक संस्थान कालेश्वर में निर्मित ईटीपी को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए।पर्यटन विभाग को देवलीबगड राफ्टिंग स्पॉट का प्रचार प्रसार करने तथा 20 से अधिक कक्ष वाले होटलों को चिन्हित कर एसटीपी लगवाने की कार्यवाही कराने को कहा। उपप्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में निर्मित 16 एसटीपी में से 12 एसटीपी जल संस्थान को हस्तगत कर दिए गए हैं। अवशेष 4 एसटीपी जिसमें तीन एसटीपी कर्णप्रयाग व एक मारवाडी जोशीमठ में कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि नेचुरल लैण्डस्केप मद के अंतर्गत 379 हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 3.8 लाख पौध का रोपण किया गया है वहीं थराली कोटगढ़ी तोक एवं बामणी वन पंचायत में 01-01 गंगा वाटिका का निर्माण किया गया है।इस दौरान जल संस्थान के एसई एसके जैन, एसीएमओ एमएस खाती सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व नगरनिकायों के ईओ वर्चअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

24 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

35 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

41 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

46 minutes ago