देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करीब सात करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को अनुमोदन प्रदान किया है। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, आंतरिक मार्गों का विकास, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल एवं शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एंचोली-जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 8.93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 40.53 लाख रुपये तथा नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुलिया नामे, पंचायत खड़ीखाल में सड़क से भारी केमर गांव-डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए 52.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी की योजना के लिए प्रथम किश्त के रूप में 31.23 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।मंदिरों के विकास पर भी जोरपिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग आदि के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 97.09 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किश्त में 58.25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण के लिए 1.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किश्त में 1.07 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.80 लाख रुपये तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याड़ी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों योजनाओं के लिए प्रथम किश्त के रूप में क्रमशः 59.28 लाख रुपये और 59.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और आंतरिक मार्ग होंगे बेहतरऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामबाग, हरिपुरा एवं पंचाननपुर में गोविन्द मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला तथा तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला निर्माण के लिए 2.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। योजना के लिए प्रथम किश्त में 1.02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएंगे।पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 79.87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किश्त में 47.92 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली में आंतरिक मार्गों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण तथा ग्राम पंचायत बडपास में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण के लिए 3.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए प्रथम किश्त में 1.87 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में स्थापित होगी प्रतिमामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बाराकोट में प्रतिमा स्थापना के लिए 32.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क एवं संपर्क सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत…
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…
The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…
कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…
Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर…