Categories: hindiUttarakhand

राज्य में अग्निशमन बेड़े का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 23 करोड़ का बजट किया मंजूर – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 23.667 करोड़ के व्यय को मंजूरी दी है। इस बजट से राज्य के अग्निशमन बेड़े में न सिर्फ इजाफा हो सकेगा बल्कि आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद भी होगी। इसके साथ ही सीएम ने राज्य में कई विकास परियोजनाओं और घोड़ाखाल के सैनिक स्कूल के वार्षिक बजट के लिए भी वित्तीय मंजूर दी है।सीएम ने नैनीताल स्थित घोड़ाखाल के सैनिक स्कूल के सुचारु संचालन और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए वार्षिक बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक में तुगडुण्डा भैंसवाडा मोटर मार्ग के सुदृढीकरण और डामरीकरण के लिए 344.98 लाख रुपये दिए।चमोली के कर्ण प्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मालकोट कालीमाटी सेरा तिवाखर्क मोटर मार्ग पर रागगंगा नदी पर 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर सेतु के निर्माण के लिए 512.46 लाख रुपये और नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में निगम नाला मार्ग के पुनर्निर्माण तथा सोबन राम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का अनुमोदन किया। इसके अलावा गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में चौडमन्या-कमतोली मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 528.91 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

6 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

6 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

6 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

8 hours ago