मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 से अधिक श्रमिकों को बांटे 11 करोड़ रुपये, डीबीटी से खातों में पहुंची सहायता राशि – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 से अधिक श्रमिकों को बांटे 11 करोड़ रुपये, डीबीटी से खातों में पहुंची सहायता राशि
 
देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को वन क्लिक के माध्यम से धनराशि वितरित की।
 
मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
 
उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, आश्रित बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और जीवनोपयोगी सामग्री वितरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि केवल पात्र श्रमिकों को ही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
 
कार्यक्रम में बताया गया कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93.06 करोड़ रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।
 
इस अवसर पर कैलाश पंत, गीता रावत, मोहिनी पोखरिया, विनीत कुमार, विपिन कुमार, शैलेश सती, दुर्गा चमोली तथा श्रम आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago