उत्तराखंड
by cradminAugust 17, 2025August 17, 2025037
Share0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मुख्यमंत्री ने उन्हें सेवाभाव, समर्पण और मधुर व्यवहार का मूल मंत्र देते हुए कहा कि चिकित्सक केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 लाख से अधिक मरीजों को 21 करोड़ रुपये से अधिक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिल चुकी है। श्रीनगर में कार्डियक व न्यूरोलॉजी और हल्द्वानी में कैंसर उपचार की विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अधिकांश चिकित्सकों की तैनाती दूरस्थ क्षेत्रों में की जाएगी और शीघ्र ही नर्सेज व अन्य स्टाफ की भी भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ब्लड डोनेशन कैंप व स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायकगण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…