मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

सरकारी दस्तावेजों के कड़े सत्यापन का आदेश, फर्जीवाड़े पर होगी कड़ी कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए और टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि आम जनता भ्रष्टाचार की शिकायतें आसानी से दर्ज करा सके।
मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।उन्होंने सभी जिलों में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना पर त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
दस्तावेजों का कड़ाई से सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आधार कार्ड समेत सभी सरकारी दस्तावेजों के निर्गमन से पहले उनका सही प्रकार से सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहे। मुक्त कराई गई भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता और सीमा सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए और निर्माण में उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तुशैली व सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता मिले।उन्होंने बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

13 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

18 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

22 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

33 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

55 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

1 hour ago