हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल और नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को अब जाम से जल्द मिलेगी मुक्ति।
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी के निर्माणाधीन अमृतपुर बायपास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन सीजन और वीकेंड पर लगने वाले भारी जाम से आम जनता और पर्यटकों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए इस बायपास को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और सभी आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस बायपास के बनने से नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा। इसके साथ ही प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 75 मीटर स्पैन स्टील पुल का कार्य भी तेजी से जारी है। बायपास के अंतर्गत दो किलोमीटर तक पहाड़ की कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे काम को गति मिली है।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सुगम यातायात प्रबंधन के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है।
Post Views: 1
Post navigation
हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…
लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…
टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…
नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…
अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…