महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की नई राह, 95 विकासखंडों में एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के समस्त 95 विकासखंडों में एक साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का भी उन्होंने अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बाँधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मातृशक्ति को अवसर, संसाधन और सहयोग मिले, तो वे स्वयं को सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण का नया इतिहास रच रही हैं। सरकार ने महिला उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम तैयार किया है। इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी और विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमी महिलाएं उपस्थित रहीं।
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…